डी-कंपनी का प्यादा मो. उस्मान लखनऊ में गिरफ्तार

लखनऊ में दाऊद गिरोह के एक सदस्य मोहम्मद उस्मान को हजरतगंज पुलिस ने चारबाग स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि हैदराबाद निवासी मोहम्मद उस्मान कुछ दिनों पहले तक तक मुंबई में पहचान बदल कर रहने लगा था।

कुछ दिनों पहले ही उसने ठिकाना बदला था। उससे विस्तार से पूछताछ की जा रही है।

उसके लखनऊ आने के पीछे यह कयास भी लगाया जा रहा है कि वह डी-कंपनी के सेनापति छोटा शकील के बचपन के दोस्त और गिरोह के खास सिपहसालार तारिक परवीन को मुंबई से गिरफ्तार कर लखनऊ लाने पर उसकी मदद के इरादे से तो यहां नहीं आया था। इस बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पता किया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश में डी-कंपनी के कितने प्यादे हैं और वे कहां-कहां छुपे हुए हैं। उनके संबंध आतंकी स्लीपर सेल से होने के मद्देनजर भी जनकारियां हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
23 जनवरी 2013
विवेक अग्रवाल

Comments