अलका अग्रवाल सिगतिया को महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी का कहानी हेतु पुरस्कार

अलका अग्रवाल सिगतिया के कहानी संग्रह मुर्दे इतिहास नहीं लिखते को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का कहानी लेखन के लिए प्रथम पुरस्कार घोषित हुआ है।

मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार से अलका अग्रवाल सिगतिया सम्मानित की जाएंगी। अकादमी की तरफ से आए एक ईमेल संदेश में यह सूचना मिली हुई है। अकादमी ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए यह ई-पत्र प्रेषित किया है।

अलका अग्रवाल के लिए ही नहीं बल्कि मुंबई में रहने वाले हर हिंदीभाषी के लिए यह गर्व की बात है कि एक युवा लेखिका का पहला ही कहानी संग्रह इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।

अलकाजी के इस कहानी संग्रह के बाद अब व्यंग्य संग्रह पर काम चल रहा है और जल्द ही उशका प्रकाशन भी होने जा रहा है। 

हम सबकी तरफ से अलका जी को अनंत कोटी बधाईयां व शुभकामनाएं।

Comments