12वीं फेल ने लगाया 300 लोगों को चूना, देश के विभिन्न राज्यों से 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी

12वीं फेल ने लगाया 300 लोगों को चुना
देश के विभिन्न राज्यों से 5 आरोपी गिरफ्तार  
विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी
63 पासपोर्ट, फर्जी वीजा-ऑफर लेटर बरामद

 मुंबई पुलिस  की क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बेरोजगारों को विदेशों में जॉब (Job Abroad) दिलाने के नाम पर देश के कई राज्यों में 300 लोगों को ठगी का शिकार बना चूका है। 

हैरान करने वाली बात ये है कि इस गिरोह का सरगना (Mastermind) 12 वीं फेल (12th Fail) एक शख्स है। गिरोह के 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस गिरोह के दो लोग इसी तरह के अपराध में दिल्ली की जेल में बंद हैं। बेरोजगारों को विदेशों में जॉब दिलाने के लिए, विदेशी कंपनी का फर्जी वीजा और ऑफर लेटर बनाकर ठगी को अंजाम दिया जाता था। 

सहायक पुलिस निरीक्षक जयदीप जाधव ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान,गैंग का मास्टरमाइंड बिहार के राहुल कुमार चौधरी (22) के रूप में की है। बाकी गिरफ्तार आरोपी लखनऊ निवासी अमितोष गुप्ता (40), दिल्ली का आशीष कुमार महतो (30), मुंबई से रोहित सिन्हा (33), भिवंडी से रामकृपाल कुशवाहा (45) हैं। 

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने बताया कि पीड़ितों में से एक ने खुद के साथ हुई ठगी की स्थानीय पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराकर, क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था। जिसके बाद से मामले की जांच शुरू हुई। पहले आरोपी कुशवाहा को भिवंडी से गिरफ्तार किया गया। इससे आगे की पूछताछ के बाद एक-एक कर अन्य राज्यों से सभी की गिरफ्तारी हुई है। 

डीसीपी रौशन ने बताया कि गिरोह का सरगना 12वीं फेल है और उसके बाद इसने गैंग बनाकर लोगों को ठगने का काम शुरू किया था। 

बाईंट  राज तिलक रोशन क्राइम ब्रांच पुलिस उपायुक्त

Comments