शुभ दीपोत्सव 2023

शुभ दीपोत्सव '23

किसी ने पूछा...
पटाखे कोर्ट ने बंद करवा दिए,
आवाज सरकार ने बंद करवा दी,
मिठाई-फरसाण डॉक्टरों ने बंद करवा दिए,
अब दिवाली कैसे मनाएं? सोचिए।

मैंने सोच लिया...
परिवार से प्यार बंद नहीं करवाया, खूब कीजिए।
माता-पिता की सेवा बंद नहीं करवाई, खूब कीजिए।
घर में शांतिपूर्ण पूजा बंद नहीं हुई, खूब कीजिए।
जलसेवा पर कोई रोक नहीं, खूब पिलाईए।
गरीबों को दान बंद नहीं करवाया, खूब दीजिए।
जनसेवा बंद नहीं करवाई, खूब कीजिए।
मेवा-मिसरी बंद करवाए नहीं, खूब खाईए।
चंदन-अक्षत बंद कराए नहीं, खूब लगाईए।
तेल, मोमबत्ती, बिजली बंद नहीं, खूब रोशनी जगाईए।
सोना-चांदी बंद नहीं करवाए, खूब खरीदिए।
किशमिश, संजेरे, खुबानी, खजूर बंद नहीं, खूब मीठा खिलाईए।
हर दिन घर आएंगे राम, प्रतिदिन लक्ष्मी फेरा होगा।
हर दिन प्रकाश पर्व होगा, प्रतिदिन दिवाली मनाईए।
- विवेक अग्रवाल
****

Comments